itel A23 PRO स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 3899 रुपये
itel A23 PRO में 5 इंच की (फुल वाइड वीडियो ग्राफिक एरे) FWVGA डिस्प्ले है जिसे खासतौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

विस्तार
आईटेल (itel) ने अपने नए स्मार्टफोन itel A23 PRO को भारत में लॉन्च कर दिया है। itel A23 PRO को जियो के साथ शानदार ऑफर में लॉन्च किया गया है। itel A23 PRO एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 4,999 रुपये है लेकिन जियो के ऑफर के साथ itel A23 PRO को मात्र 3,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर रिलायंस डिजिटल स्टोर से हो रही है। जियो की ओर से फोन के साथ 3,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, हालांकि इस फायदे के लिए आपको पहला रिचार्ज 249 रुपये का कराना होगा।
itel A23 PRO की स्पेसिफिकेशन
itel A23 PRO में 5 इंच की (फुल वाइड वीडियो ग्राफिक एरे) FWVGA डिस्प्ले है जिसे खासतौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड 10 को गो एडिशन दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1.4 GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
itel A23 PRO का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी के लिए VGA कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है। कैमरे के साथ ब्यूटी मोड भी है जो कि रियल टाइम में स्किन को स्मूथ, ब्राइट और रेडियंट बनाने में सक्षम है। फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
itel A23 PRO की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट है जिसके साथ 4G VoLTE/ViLTE का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 2400mAh की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड भी है। बैटरी को लेकर 4जी नेटवर्क पर लगातार 9 घंटे के टॉकटाइम का दावा है। म्यूजिक प्लेबैक का दावा 22 घंटे का है।
- नई गाइडलाइन: फेसबुक के बाद गूगल भी हुआ राजी, कहा- जैसा सरकार चाहती है वैसा ही होगा
- स्नैपड्रैगन 768G 5G प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा iQOO Z3
- Google बचाएगा पैसे: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब नहीं करेंगी परेशान, गूगल मैप का नया फीचर बचाएगा तेल!
- Koo एप को टाइगर ग्लोबल से मिली 30 मिलियन डॉलर की फंडिंग