iQoo लाया दमदार डिजाइन वाला ईयरबड्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी, कीमत भी है कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

आईकू की नई ईयरबड्स iQoo TWS 1 में 12.2mm का अल्ट्रा वाइड बैंड ड्राइवर और हाई क्वालिटी मॉन्स्टर साउंड गेमिंग इफेक्ट्स का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
iQoo TWS 1 Earbuds Launched With Lossless Audio Support Price and Specifications
iQoo TWS 1 Earbuds - फोटो : iQoo

    विस्तार

    आईकू ने अपनी नई ईयरबड्स iQoo TWS 1 को लॉन्च कर दिया है। बड्स के साथ कंपनी ने iQoo 11S को भी लॉन्च किया है। iQoo TWS 1 को लंबी बैटरी लाइफ के साथ और लिमिटेड एडिशन डिजाइन में पेश किया गया है। आईकू की नई ईयरबड्स में 12.2mm का अल्ट्रा वाइड बैंड ड्राइवर और हाई क्वालिटी मॉन्स्टर साउंड गेमिंग इफेक्ट्स का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ईयरबड्स को ट्रैक और लेजेंडरी वर्जन में पेश किया गया है। iQoo TWS 1 ईयरबड्स को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। ट्रैक वर्जन की कीमत 399 चीनी युआन (लगभग 4,500 रुपये) और iQoo 11S के साथ खरीदने पर 299 चीनी युआन (लगभग 4,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ईयरबड्स के लेजेंडरी वर्जन को व्हाइट बड्स और ब्रांड कलर के साथ एक व्हाइट केस (लिमिटेड एडिशन डिजाइन) पेश किया गया है। इसकी कीमत भी 399 चीनी युआन (लगभग 4,500 रुपये) रखी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo TWS 1 ईयरबड्स हाफ-इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें 12.2 मिमी अल्ट्रा-वाइड बैंड ड्राइवर है, जिसके बारे में कहा गया है कि इसकी रिस्पॉन्स रेंज 5 हर्ट्ज से 40 किलो हर्ट्ज तक है और यह 3डी पैनोरमिक ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके साथ हाई क्वालिटी वाले मॉन्स्टर साउंड गेमिंग इफेक्ट्स प्रदान करने का भी दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें