iQoo ला रहा कम कीमत वाला फ्लैगशिप फोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Oct 2022 09:46 AM IST
सार

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और 8 जीबी के रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज देखने मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन काफी पावरफुल है और इसके साथ AnTuTu बेंचमार्क पर 10,80,717 पॉइंट का स्कोर आता है।

iQoo Neo 7 set to launch on October 20  Specifications Teased price features
iQoo Neo 7 - फोटो : iQoo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo Neo 7 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग 20 अक्तूबर को है। iQOO Neo 7 को iQOO Neo 6 के अपग्रेडेश के दौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी इस फोन का टीजर भी जारी किया है, जिसमें फोन ऑरेंज कलर में दिख रहा है।

    iQoo Neo 7 की लॉन्चिंग से पहले दी फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ रही है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और 8 जीबी के रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज देखने मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन काफी पावरफुल है और इसके साथ AnTuTu बेंचमार्क पर 10,80,717 पॉइंट का स्कोर आता है।

    ये भी पढ़ें: OnePlus Nord Watch Review: क्या 5,000 रुपये रेंज की वॉच में सिर्फ GPS काफी है?

    iQoo Neo 7 में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर और NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन के साथ गेमिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

    iQoo Neo 7 के कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो Sony IMX 766V सेंसर के साथ आएगा। फोन के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फोन के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें: Jio ने दिया झटका: एक साथ बंद कर दिए 12 प्लान, पहले जो फ्री में मिलता था अब पैसे देने होंगे

    वहीं फोन के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, पर उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को iQOO Neo 6 की कीमत यानी 25 से 30 हजार की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।