Jio ने दिया झटका: एक साथ बंद कर दिए 12 प्लान, पहले जो फ्री में मिलता था अब पैसे देने होंगे
Jio के इस फैसले के बाद अब जियो के ग्राहकों और क्रिकेट के दीवानों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब उन्हें आईपीएल मैज देखने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में...

विस्तार
रिलायंस जियो ने 5जी की लॉन्चिंग के साथ ही अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। जियो ने एक साथ अपने 12 4जी प्री-पेड प्लान बंद कर दिए हैं। Jio के इन सभी प्लान के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता था जो कि यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। Jio के इस फैसले के बाद अब जियो के ग्राहकों और क्रिकेट के दीवानों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब उन्हें आईपीएल मैज देखने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में...
रिलायंस जियो ने 151 रुपये, 555 रुपये और 659 रुपये के प्लान बंद किए हैं। ये प्लान एड ऑन कैटेगरी में थे यानी इनमें डाटा मिलता था। इसके अलावा 333 रुपये, 499 रुपये, 583 रुपये, 601 रुपये, 783 रुपये, 799 रुपये, 1,066 रुपये, 2,999 रुपये और 3,119 रुपये के रेगुलर रिचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया गया है। इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को एक साल तक डिजनी+हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन मिल रहा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन प्लान को बंद करके जियो ने बड़ा झटका दिया है, क्योंकि 16 अक्टूबर से ग्लोबल क्रिकेट टूर्नामेंट T-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है जो कि डिजनी+हॉटस्टार पर ही आएगा। ऐसे में पहले जो सब्क्रिप्शन फ्री में मिल रहा था, उसके लिए अब पैसे देने होंगे। जियो के पास दो ऐसे प्लान अब भी बचे हैं जिनमें डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और ये प्लान 1,499 रुपये और 4,199 रुपये वाले हैं।