OnePlus Nord Watch Review: कितना दम है वनप्लस नॉर्ड की पहली स्मार्टवॉच में?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Oct 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord Watch Review in Hindi price in India
OnePlus Nord Watch Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus ने Nord सीरीज के तहत अपनी पहली स्मार्टवॉच OnePlus Nord Watch को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। OnePlus Nord Watch के साथ 1.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा OnePlus Nord Watch में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर समेत कई सारे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus Nord Watch के साथ महिलाओं के पीरियड को भी ट्रैक करने का फीचर दिया गया है। OnePlus Nord Watch की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं कि क्या यह स्मार्टवॉच खरीदने लायक है?

    OnePlus Nord Watch Review
    OnePlus Nord Watch Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus Nord Watch Review: स्पेसिफिकेशन

    इसे डीप ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord Watch में 1.78 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले है। वॉच के राइट साइड में एक बटन दिया गया है। इसमें SF32LB555V4O6 प्रोसेसर है और यह वॉच RTOS से लैस है। OnePlus Nord Watch में इनबिल्ट GPS नहीं है। यह फोन के जीपीएस से 3-एक्सिस एक्सेरीलोमीटर के साथ आता है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग और SpO2, स्लीप ट्रैकिंग भी है। इसके साथ 105 स्पोर्ट्स मोड का भी सपोर्ट है। OnePlus Nord Watch में ब्लूटूथ 5.2 है और इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें एक वाइब्रेशन मोटर भी दिया गया है। OnePlus Nord Watch के साथ 230mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    OnePlus Nord Watch Review
    OnePlus Nord Watch Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus Nord Watch Review: डिजाइन

    OnePlus Nord Watch की डिजाइन थोड़ी अलग है। मार्केट में इस डिजाइन की वॉच नहीं है लेकिन स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी नहीं लगती है। OnePlus Nord Watch का स्ट्रैप सिलिकॉन का ही है लेकिन प्रीमियम नहीं है। पहली नजर में स्ट्रैप प्लास्टिक जैसे लगते हैं। स्ट्रैप 360 डिग्रीमूव करते हैं। बॉडी जिंक एलॉय की और बकल स्टेनलेस स्टील की है।

    OnePlus Nord Watch Review: कितना दम है वनप्लस नॉर्ड की पहली स्मार्टवॉच में?

    स्ट्रैप की स्टाइल पुरानी डिजाइन वाली है। राइट में एक बटन है जो कि नेविगेशन के लिए है। स्ट्रैप के साथ वॉच का कुल वजन 52.4 ग्राम है। ऐसे में इसे एक हल्की वॉच तो नहीं कह सकते। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। ओवरऑल OnePlus Nord Watch की डिजाइन बेस्ट तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक जरूर कही जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें