iQOO Neo 7 की लॉन्चिंग से पहले iQOO Neo 6 हुआ सस्ता, जानें यह बेस्ट ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

iQOO Neo 6 को अमेजन पर 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है और यदि आपके पास SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2,250 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा यदि आपके पास कोई बढ़िया पुराना फोन है तो 18,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
iQOO Neo 6 gets a price cut on Amazon ahead of iQOO Neo 7 launch details here
iQoo Neo 6 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप किसी मिडरेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन इंडिया पर इस वक्त शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। अमेजन की इस सेल में iQOO Neo 7 सस्ते में मिल रहा है। iQOO Neo 7 को भारत में 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 24,999 रुपये में मिल रहा है। यह नई कीमत SBI क्रेडिट के लिए है। iQOO Neo 6 को अमेजन पर 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है और यदि आपके पास SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2,250 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा यदि आपके पास कोई बढ़िया पुराना फोन है तो 18,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।iQOO Neo 7 की लॉन्चिंग भारत में 7 फरवरी को होने वाली है। इससे पहले फोन को चीन में लॉन्च किया गया है। iQOO Neo 7 में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ 120 वॉट की चार्जिंग मिलेगी।

    iQoo Neo 6 के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean है। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। इसमें लिक्विड कूलिंग वेपर चेंबर भी है। बता दें कि फोन को चीन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें