iQOO Flagship Days Sale शुरू: तीन स्मार्टफोन पर बंपर छूट, साथ में तगड़ा बैंक ऑफर, 11 जून तक है आखिरी मौका

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 08 Jun 2026 04:15 PM IST
सार

अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही मौका आ गया है। iQOO ने अपनी Flagship Days Sale शुरू कर दी है, जिसमें कंपनी के पावरफुल स्मार्टफोन्स पर हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। साथ में बैंक ऑफर और No Cost EMI का फायदा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
iqoo flagship days sale 2026 iqoo 15 15r neo 10 discount offers
iQOO Flagship Days Sale - फोटो : iQOO

    विस्तार

    फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए iQOO ने बड़ी सेल शुरू की है। कंपनी की Flagship Days Sale 8 जून से लाइव हो चुकी है और 11 जून 2026 तक चलेगी। इस दौरान iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 को आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। ऑफर्स iQOO की वेबसाइट और Amazon दोनों पर उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि यह सेल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है जो गेमिंग, कैमरा और बैटरी के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।iQOO 15 पर 6,000 रुपये तक का फायदा

    iQOO 15R में मिलेगी बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन

    जो लोग स्टाइलिश डिजाइन के साथ लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं, उनके लिए iQOO 15R एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।इसकी सबसे बड़ी खासियत 7600mAh बैटरी है, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.90mm पतली बॉडी में फिट किया है।डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है।फोन की कीमत 46,999 रुपये है, लेकिन सेल ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 42,999 रुपये रह जाती है। इस पर 6 महीने की No Cost EMI भी उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    iQOO Neo 10 बना वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन

    अगर आपका बजट थोड़ा कम है लेकिन परफॉर्मेंस फ्लैगशिप जैसी चाहिए, तो iQOO Neo 10 पर भी नजर डाल सकते हैं। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Supercomputing Chip Q1 के साथ आता है।इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 3,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।फोन में 50MP Sony OIS कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी अच्छा विकल्प बनाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खरीदने का सही समय?

    अगर आप आने वाले महीनों में फ्लैगशिप फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो iQOO की यह सेल अच्छा मौका साबित हो सकती है।बैंक डिस्काउंट, कूपन बेनिफिट और No Cost EMI की वजह से प्रीमियम स्मार्टफोन अब पहले के मुकाबले काफी किफायती हो गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें