एपल का सबसे बड़ा इवेंट आज: iOS 27 के साथ iPhone लवर्स को मिल सकते हैं कई बड़े सरप्राइज; जानें क्या होगा खास

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Mon, 08 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

Apple WWDC 2026:

एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) आज आयोजित होने जा रहा है, जहां कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स की घोषणा करेगी। सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 को लेकर है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बेहतर परफॉर्मेंस और Siri के बड़े अपग्रेड पर फोकस रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
WWDC 2026 tomorrow: Everything Apple Could Announce Including iOS 27
एपल का बड़ा इवेंट - फोटो : एपल

    विस्तार

    एपल (Apple) सोमवार को अपने सालाना वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस बार का आयोजन पिछले सभी इवेंट्स से खास होने वाला है और इसकी वजह है एआई। इवेंट में एपल कई बड़े एलान करने वाली है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 27 की है। अगर आप भी आईफोन यूजर हैं, तो यह इवेंट आपके लिए बहुत खास होने वाला है। भारतीय समय के अनुसार, इस इवेंट की शुरुआत आज रात 10:30 बजे से होगी। आइए जानते हैं कि इस इवेंट में क्या नया मिलने वाला है और किन आईफोन मॉडल्स का सफर अब खत्म होने वाला है।

    WWDC 2026 में क्या-क्या होगा लॉन्च?

    इस इवेंट में एपल मुख्य रूप से अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर फोकस करेगा। आईफोन के लिए आईओएस 27 के साथ-साथ, एपल वॉच, आईपैड और मैकबुक के लिए भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किए जाएंगे। इनके नाम iPadOS 27, macOS 27 और watchOS 27 होंगे।

    विज्ञापन

    iOS 27: क्या नया मिलेगा आपके आईफोन में?

    आईओएस 27 (iOS 27) की डिटेल्स लीक्स और रिपोर्ट् के जरिए पहले ही सामने आ गईं हैं। इस बार एपल का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने पर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • Siri बनेगी और भी स्मार्ट:एपल की वॉयस असिस्टेंट सिरी (Siri) को चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसी क्षमताएं मिल सकती हैं। इससे वह आपसे ज्यादा प्राकृतिक (इंसानों की तरह) बातचीत कर सकेगी।
    • कैमरा और फोटो एडिटिंग में एआई का जादू:कैमरा एप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें सिरी-पावर्ड कैमरा मोड आ सकता है। एआई की मदद से अब फोन में ही फोटो का बैकग्राउंड बदलना और धांसू एडिटिंग करना आसान हो जाएगा।
    • स्मार्ट राइटिंग असिस्टेंस:मैसेज, मेल या नोट्स लिखने में मदद करने के लिए नए एआई टूल्स जोड़े जाएंगे।
    • सिस्टम एप्स में बदलाव:फोन के कैमरा, फोटोज, वॉलेट और शॉर्टकट जैसे बेसिक एप्स को पूरी तरह से नया और स्मार्ट लुक मिलेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें