Fan: Xiaomi ने लॉन्च किया 100 स्पीड सेटिंग वाला छोटू फैन, 40 घंटे चलती है बैटरी, 5 मीटर तक फेंकता है हवा
Xiaomi Mijia Handheld Portable Fan:
Xiaomi ने अपना नया Mijia Handheld Fan लॉन्च किया है, जो 100 स्पीड लेवल, 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ और LED डिस्प्ले जैसी खूबियों से लैस है। यह पोर्टेबल फैन गर्मियों में ट्रैवल और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।

गर्मी में बाहर निकलते ही पसीने से हालत खराब हो जाती है। AC और कूलर तो घर में हैं, लेकिन सफर के दौरान राहत कौन देगा? Xiaomi का नया गैजेट शायद इसी समस्या का जवाब बनकर आया है। अधिकतर पोर्टेबल फैन 3 या 4 स्पीड मोड के साथ आते हैं। लेकिन Xiaomi ने ऐसा हैंडहेल्ड फैन पेश किया है जिसमें 100 स्पीड लेवल दिए गए हैं। यही वजह है कि यह लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया है।
हम बात कर रहे हैं Xiaomi के नए हैंडहेल्ड पोर्टेबल फैन Mijia Handheld Fan की जिसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,500 रुपये) रखी गई है। यह फैन 10 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकता है।स्मार्टफोन जितना हल्का और कॉम्पैक्टपोर्टेबल फैन के साथ भी ये दिक्कत होती है कि साइज के वजह से आप इसे हर जगह नहीं ले जा सकता। लेकिन यह फैन केवल 260 ग्राम वजन का है और इसका आकार लगभग एक स्मार्टफोन जितना है, जिसके चलते आप इसे अपने बैग या पर्स में रखकर आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। कंपनी इसके साथ एक डिटैचेबल शोल्डर स्ट्रैप भी दे रही है, जिससे इसे बैग में टांगा जा सकता है या कंधे पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।

100 स्पीड लेवल देंगे मनचाही हवा
सामान्य पोर्टेबल फैन जहां 3 या 4 स्पीड मोड के साथ आते हैं, वहीं Xiaomi Mijia Fan में 100 लेवल की स्टेपलेस स्पीड कंट्रोल सुविधा दी गई है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से हवा के फ्लो को बेहद बारीकी से एडजस्ट कर सकते हैं।

दमदार कूलिंग और LED डिस्प्ले
फैन में DC मोटर और मिक्स्ड-फ्लो इम्पेलर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फैन 8.5 मीटर प्रति सेकेंड तक की विंड स्पीड प्रदान करता है। इसकी हवा लगभग 5 मीटर तक पहुंच सकती है। हैंडल पर मौजूद LED डिस्प्ले स्पीड और बैटरी लेवल की जानकारी दिखाता है।
- Vi लाया Jio-Airtel की नींद उड़ाने वाला प्लान: पूरे साल 2GB डेटा, फ्री Amazon Prime और JioHotstar, जानें कीमत
- AI ने निकाला कंपनियों का दिवाला: KPMG की रिपोर्ट का खुलासा- 75% फर्मों को अपने AI बिल का नहीं है सही अंदाजा
- एपल का सबसे बड़ा इवेंट आज: iOS 27 के साथ iPhone लवर्स को मिल सकते हैं कई बड़े सरप्राइज; जानें क्या होगा खास
- Postpaid Plan: Airtel, Jio या Vi? जानिए किस कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान देता है ज्यादा फायदा