iQoo 7 और iQoo 7 Legend भारत में हुए लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले से लैस हैं फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Apr 2021 05:35 PM IST
सार

iQoo 7 की शुरुआती कीमत 31,990 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा।

विज्ञापन
iQoo 7 and iQoo 7 Legend launched in India with 120Hz Displays price and Specifications
iQoo 7 and iQoo 7 Legend - फोटो : amarujala

    विस्तार

    iQoo ने 7 सीरीज के अपने दो स्मार्टफोन iQoo 7 और iQoo 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें से iQoo 7 इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च हुए iQoo Neo 5 का री-ब्रांडेड वर्जन है। वहीं iQoo 7 Legend को BMW M मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग की साझेदारी में लॉन्च किया गया है। iQoo 7 और iQoo 7 Legend दोनों फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले है। इसके अलावा 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में डुअल स्पीकर मिलेगा जिसके साथ हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है। iQoo 7 का मुकाबला Mi 11X और iQoo 7 Legend का मुकाबला Mi 11X Pro और OnePlus 9R के साथ है।

    iQoo 7, iQoo 7 Legend की कीमत

    iQoo 7 की शुरुआती कीमत 31,990 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,990 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है। iQoo 7 स्टॉर्म ब्लैक और सॉलिड आईस ब्लू कलर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    वहीं iQoo 7 Legend के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,990 रुपये है। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 43,990 रुपये है। यह फोन रिजेंडरी कलर में मिलेगा और इस पर BMW Motorsport का लोगो होगा। दोनों फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से एक मई को होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo 7 की स्पेसिफिकेशन

    iQoo 7 में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की डिस्प्ले के साथ अलग से एक चिप मिलेगा जो कि फ्रेम रेट को बेहतर करेगा और एचडीआर कंटेंट देखने में मदद करेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जो कि Sony IMX598 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4400mAh की बैटरी है जो कि 66W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6000 स्क्वॉयर मिलिमीटर का ग्रेफाइट लेयर है जो कि कूलिंग के लिए है।

    iQoo 7 Legend की स्पेसिफिकेशन

    इसमें iQoo 7 Legend भी एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS है। फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX598 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस भी 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट मोड है।

    सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इस फोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें डुअल सेल 4000mAh की बैटरी है जो कि 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 4096 स्क्वॉयर मिलिमीटर का ग्रेफाइट लेयर है जो कि कूलिंग के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें