Trump Tariffs: तीन गुना महंगा हो जाएगा iPhone, तीन लाख तक पहुंच सकती है कीमत
अमेरिका में निर्माण करने के लिए एपल को अरबों डॉलर की लागत से नई फैक्ट्रियां बनानी होंगी और जटिल सप्लाई चेन विकसित करनी पड़ेगी जो एशिया में कई दशकों में तैयार हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एपल यदि अपनी सप्लाई चेन का केवल 10% हिस्सा भी अमेरिका लाना चाहे, तो इसमें कम से कम तीन साल और $30 बिलियन (करीब ₹2.5 लाख करोड़) खर्च होंगे।

विस्तार
हाल ही में अमेरिका सरकार ने अन्य देशों से आने वाले सामानों पर टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि इस कदम से अमेरिकी कंपनियां उत्पादन वापस अमेरिका लाएंगी, जिससे लाखों नौकरियां पैदा होंगी और देश की स्थानीय इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए बहुत महंगे हो सकते हैं।
CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर एपल पूरी तरह से अमेरिका में iPhone का निर्माण करे, तो इसकी कीमत लगभग $3,500 (करीब ₹3 लाख) तक हो सकती है। फिलहाल एक iPhone की कीमत करीब $1,000 है। इस भारी बढ़ोतरी की वजह अमेरिका में हाईटेक फैक्ट्रियों के निर्माण और उनके रखरखाव की भारी लागत होगी।
इस समय ज्यादातर iPhone चीन में बनाए जाते हैं, जहां श्रम लागत कम है। वहीं, अमेरिका में निर्माण करने के लिए एपल को अरबों डॉलर की लागत से नई फैक्ट्रियां बनानी होंगी और जटिल सप्लाई चेन विकसित करनी पड़ेगी जो एशिया में कई दशकों में तैयार हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एपल यदि अपनी सप्लाई चेन का केवल 10% हिस्सा भी अमेरिका लाना चाहे, तो इसमें कम से कम तीन साल और $30 बिलियन (करीब ₹2.5 लाख करोड़) खर्च होंगे।