अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
फेसबुक पर एक फीचर है जिसका नाम मेमोरीज है। कई बार तो यह अच्छा लगता है लेकिन कई बार गुस्सा आ जाता है।
वैसे तो फेसबुक मेमोरीज को लोगों को उनकी यादें ताजा करने के लिए पेश किया गया था लेकिन कई बार जख्मों को हरा भी कर देता है।
यदि आप अपनी फेसबुक मेमोरीज को हाइड या बंद करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
सबसे पहले अपने फेसबुक एप को ओपन करें और मैन्यू बटन पर क्लिक करें।
अब आपको नीचे की ओर Memories का विकल्प दिख रहा होगा।
Memories पर क्लिक करें। अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे।
ऑल मेमोरी पर क्लिक करने के बाद आपको सभी मेमोरीज दिखेंगी, हाईलाइट्स पर क्लिक करने के बाद वही मेमोरीज दिखेंगी जिन्हें आपने हाईलाइट में एड किया होगा।
तीसरा ऑप्शन नॉन का होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको कोई भी मेमोरीज नहीं दिखेगी। इसके नीचे आपको हाइड मेमोरीज का ऑप्शन दिखेगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें