iPhone 17 Pro: नए फोन में मिलेगा एंड्रॉयड वाला यह फीचर, वीडियो रिकॉर्डिंग होगी आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Apr 2025 01:01 PM IST
सार

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro में कैमरे का डिजाइन पूरी तरह बदला जा सकता है। अभी तक जो चौकोर आकार का कैमरा बंप देखने को मिलता था, उसकी जगह अब रेक्टैंगुलर या पिल-शेप मॉड्यूल आ सकता है। इससे डिवाइस को नया लुक मिलेगा और कैमरे की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है।

iPhone 17 Pro could let you record videos from front and rear cameras in same time
iPhone 17 Pro - फोटो : x.com/asherdipps

    विस्तार

    यदि यह कहा जाए कि एपल फीचर के मामले में काफी स्लो है तो गलत नहीं होगा। एपल उन फीचर्स को अपने फोन में 5-10 साल बाद देता है और खूब तारीफ करता है। अब खबर है कि iPhone 17 Pro के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक नया फीचर आ रहा है जिसकी मदद से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से एक साथ रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। एपल के लिए यह भले ही नया फीचर होगा लेकिन एंड्रॉयड में यह लंबे समय से है।

    एक यूट्यूब वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में बिल्ट-इन डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर हो सकता है। इसके जरिए यूजर एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा कुछ थर्ड-पार्टी एप्स (जैसे Snapchat) में उपलब्ध है, लेकिन एपल पहली बार इसे अपने नेटिव कैमरा एप में शामिल कर सकता है।

    यह फीचर सैमसंग पहले से ही Galaxy S21 और नए डिवाइसेज में दे रहा है। इसके अलावा वनप्लस के फोन में भी यह फीचर है। इसमें पिक्चर-इन-पिक्चर इफेक्ट मिलेगा यानी यूजर फ्रंट कैमरे से अपनी रिएक्शन या कमेंट्री दिखा सकते हैं, जबकि रियर कैमरे से सामने की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सकते हैं, हालांकि एपल की ओर से इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस खबर को फिलहाल एक अफवाह के रूप में ही लेना बेहतर होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें