WhatsApp Update: आ रहा है एक और प्राइवेसी फीचर, अब अपने आप नहीं भरेगी फोटो गैलरी
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp iOS एप के Beta वर्जन 25.10.10.70 में इस फीचर को देखा गया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को अपने भेजे गए मीडिया की सुरक्षा का अतिरिक्त कंट्रोल मिलेगा।

विस्तार
Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp में जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर जोड़ा जा सकता है, जिसे "Advanced Chat Privacy" कहा जा रहा है। यह फीचर खासतौर पर iOS यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है और इसका मकसद यूजर्स की बातचीत को और ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp iOS एप के Beta वर्जन 25.10.10.70 में इस फीचर को देखा गया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को अपने भेजे गए मीडिया की सुरक्षा का अतिरिक्त कंट्रोल मिलेगा।
- मीडिया ऑटो-सेव पर रोक:अगर आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो सामने वाला यूजर आपके भेजे गए फोटो या वीडियो को अपने फोन की गैलरी में ऑटोमैटिक सेव नहीं कर पाएगा।
- चैट एक्सपोर्ट पर रोक:जिस यूजर ने यह फीचर ऑन किया है, उसके साथ की गई चैट को कोई भी एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। यानी आपकी बातचीत को किसी और डिवाइस में भेजना अब मुमकिन नहीं होगा।
- Meta AI के साथ इंटरैक्शन पर रोक:यह फीचर संभवतः Meta AI चैटबॉट के साथ बातचीत को भी सीमित कर सकता है जिससे आपकी निजी जानकारी और भी सुरक्षित रहेगी।
- AI Tools: आपकी जिंदगी आसान बना देंगे ये पांच एआई टूल, चुटकियों में होंगे सारे काम
- Airtel VS Jio: 90 दिनों वाला किसका प्लान है बेस्ट, किसमें क्या मिलता है?
- Google Maps: गूगल मैप्स की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार लिस्टिंग ब्लॉक, AI से लिखवा रहे थे 5-स्टार रिव्यू
- SIM Card: बदले जाएंगे सभी पुराने सिम कार्ड, लगेगी लंबी लाइन, सरकार कर रही बड़ी तैयारी!