iPhone 16e: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ एपल ने बंद कर दिए ये तीन मॉडल, आखिर क्या थी दिक्कत?
iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 15 Pro मॉडल्स को भी बंद कर दिया गया। iPhone SE 3, iPhone 14 और iPhone 14 Plus पूरी तरह से बंद नहीं किए गए हैं। ये डिवाइस अब भी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इन्हें एपल की आधिकारिक वेबसाइट से नहीं खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
एपल ने हाल ही में नए आईफोन iPhone 16e को लॉन्च किया है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने एक बड़ा झटका भी दिया है। iPhone 16e एपल का एक एंट्री लेवल आईफोन है जो कि फिलहाल सबसे कम कीमत का नया मॉडल है। iPhone 16e के साथ 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें A18 बायोनिक चिपसेट है जो कि कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। iPhone 16e की लॉन्चिंग के साथ ही एपल ने दो मॉडल को बंद कर दिया है...
एपल की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone SE (तीसरी पीढ़ी), iPhone 14 और iPhone 14 Plus को हटा दिया गया था। इसका मतलब यह है कि अब आप एपल की आधिकारिक वेबसाइट से केवल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16e (28 फरवरी के बाद), iPhone 15 और iPhone 15 Plus ही खरीद सकते हैं।
हमेशा की तरह, iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 15 Pro मॉडल्स को भी बंद कर दिया गया। iPhone SE 3, iPhone 14 और iPhone 14 Plus पूरी तरह से बंद नहीं किए गए हैं। ये डिवाइस अब भी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इन्हें एपल की आधिकारिक वेबसाइट से नहीं खरीदा जा सकेगा।
एपल की इस रणनीति को दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि iPhone 16e, जिसे पहले iPhone SE 4 कहा जाने की उम्मीद थी, बंद किए गए सभी मॉडल्स से अधिक कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में iPhone 16e की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गई है, जबकि iPhone SE 3 लगभग 47,900 रुपये, iPhone 14 53,999 रुपये और iPhone 14 Plus 69,900 रुपये में बिकता है। यह कीमत iPhone 16e के 256GB वेरिएंट के बराबर है।
- iPhone 16e: इंतजार हुआ खत्म, एपल ने लॉन्च किया सस्ता आईफोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP का है कैमरा
- Ananta: गूगल ने भारत में शुरू किया अपना सबसे बड़ा कैम्पस, 5000 सीटों का है इंतजाम
- सावधान: विवाह के लिए इंस्टाग्राम वाले ज्योतिषी के चक्कर में फंसी युवती, लगा छह लाख का चूना