iPhone 16 Series: आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग आज, भारत से ऐसे देखें लाइव इवेंट
iPhone 16 सीरीज कंपनी की पहली आईफोन सीरीज होगी जिसमें आउट ऑफ बॉक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। आज यानी 9 सितंबर का एपल का इवेंट 10:30 बजे रात में शुरू होगा

विस्तार
आज एपल का मेगा इवेंट है जिसमें iPhone 16 Series की लॉन्चिंग होने वाली है। इस इवेंट में iPhone 16 Series के तहत चार नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं। एपल के इस इवेंट का नाम “Apple Glowtime” रखा गया है। iPhone 16 Series के साथ कमाल के एआई फीचर्स मिल सकते हैं।
एपल के इस इवेंट की टैगलाइन "It's Glowtime" है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह टैगलाइन एपल इंटेलिजेंस के लिए है। iPhone 16 सीरीज कंपनी की पहली आईफोन सीरीज होगी जिसमें आउट ऑफ बॉक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। आज यानी 9 सितंबर का एपल का इवेंट 10:30 बजे रात में शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर होगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 के रेगुलर मॉडल की कीमत $799 यानी करीब 67,100 रुपये होगी। यह कीमत 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की होगी। वहीं iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत $899 यानी करीब 75,500 रुपये बताई जा रही है। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 यानी करीब 92,300 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत $1,199 यानी करीब 1,00,700 रुपये होगी।
- जरूरी बात: CCTV खरीदने जा रहे हैं तो ना करें ये पांच गलती, हमेशा फायदे में रहेंगे
- WhatsApp में कर दें यह सेटिंग, नहीं होंगे हैकिंग के शिकार
- Google Ask Photos: गूगल फोटोज को भी मिला Gemini एआई का सपोर्ट, अब आएगा मजा
- Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ऐसे भेजें व्हाट्सएप स्टीकर, पैकेज डाउनलोड करने का तरीका जानें