अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
एपल ने कुछ दिन पहले ही iPhone 16 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं
जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं।
आधिकारिक तौर पर एपल आईफोन की बैटरी और रैम की जानकारी नहीं देता है।
लेकिन बेंचमार्क रिपोर्ट से रैम और बैटरी की क्षमता का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि iPhone 16, iPhone 16 Plus में कितनी रैम है।
Xcode डेवलपर की रिपोर्टके मुताबिक iPhone 16 सीरीज के सभी फोन में 8GB रैम है।
आपको याद दिला दें कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 6GB रैम थी।
ऐसे में नए आईफोन में 2GB एक्स्ट्रा रैम मिल रही है। ऐसे में नए आईफोन की परफॉरमेंस भी बेहतर होगी।
बता दें कि iPhone 16, iPhone 16 Plus में A18, जबकि iPhone 16 Pro और Pro Max में A18 Pro चिपसेट है।
iPhone 16 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है जो कि 128GB वेरियंट की है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें