Apple Event 2024: एक नवंबर को होगा एपल का मेगा इवेंट, मैकबुक प्रो समेत लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्टस
कहा जा रहा है कि Apple इस आगामी इवेंट में M4 MacBook Pro मॉडल के अलावा Mac Mini, iMac और नया iPad Mini पेश करेगा। साथ ही इस इवेंट में M4 MacBook Air, iPad Air टैब और अपग्रेडेड AirTags के लॉन्च होने की भी खबर है।

विस्तार
Apple का मेगा लॉन्च इवेंट 1 नवंबर 2024 को हो सकता है। अभी हाल ही में एपल का एक इवेंट हुआ था जिसमें iPhone 16 series, Apple Watch Series 10 और AirPods 4 जैसे प्रोडक्ट लॉन्च हुए थे और अब खबर है कि नवंबर वाले इवेंट में नए MacBook Pro, Mac mini और iMac को लॉन्च किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि Apple इस आगामी इवेंट में M4 MacBook Pro मॉडल के अलावा Mac Mini, iMac और नया iPad Mini पेश करेगा। साथ ही इस इवेंट में M4 MacBook Air, iPad Air टैब और अपग्रेडेड AirTags के लॉन्च होने की भी खबर है।
मार्क गुरमैन की "पावर ऑन" न्यूजलेटर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Apple अक्टूबर के अंत या 1 नवंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा जिसमें 14-इंच MacBook Pro (M4 चिप) और हाई-एंड 14-इंच व 16-इंच MacBook Pro मॉडल्स लॉन्च होंगे।
Apple एक नया Mac mini, iMac (M4 चिप) और iPad mini भी लॉन्च करेगा। 2025 की शुरुआत में MacBook Air, iPad Air और नए iPhone SE की उम्मीद है।