Leak Report: अगले महीने होने वाली है iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग, जानें क्या मिलेगा खास
iPhone 16 की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि Apple ने बैक कैमरा सेंसर की जगह बदल दी है और डुअल कैमरा सेटअप को वर्टिकल कैमरा लेआउट में देखा जा सकता है। Apple एक नए रोज कलर की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि येलो कलर को बंद किया जा सकता है।

विस्तार
आईफोन 16 सीरीज कुछ ही हफ्तों में लॉन्च होने जा रही है, हालांकि Apple ने अभी तक 2024 के iPhones की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक से पता चला है कि iPhone 16 का इवेंट ज्यादा दूर नहीं है और नए डिवाइस 10 सितंबर को आ सकते हैं। Apple हर साल सितंबर में अपने नए iPhones लॉन्च करता है। कंपनी ने ज्यादातर अपने पिछले मॉडल्स की घोषणा सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में की है। अपकमिंग iPhones को लेकर कई सारी लीक्स रिपोर्ट सामने आईहैं। आइए जानते हैं...
पिछले साल, Apple ने स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल्स में पंच-होल डिजाइन पेश किया था और Pro मॉडल्स में एक्शन बटन जोड़ा था। इस साल कंपनी फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कैप्चर बटन पेश कर सकती है। यह जूमिंग फंक्शन या क्विक कैमरा शटर के रूप में काम करने में मदद कर सकता है।
iPhone 16 की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि Apple ने बैक कैमरा सेंसर की जगह बदल दी है और डुअल कैमरा सेटअप को वर्टिकल कैमरा लेआउट में देखा जा सकता है। Apple एक नए रोज कलर की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि येलो कलर को बंद किया जा सकता है। लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड वर्जन और iPhone 16 Plus ब्लैक, ग्रीन, पिंक और व्हाइट रंगों में आ सकते हैं।
Apple चुनिंदा मॉडल्स के डिस्प्ले साइज को बढ़ाने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro मॉडल्स में थोड़ी बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें रेगुलर Pro मॉडल 6.1 इंच से बढ़कर 6.3 इंच और Pro Max 6.7 इंच से बढ़कर लगभग 6.9 इंच हो जाएगा।
- इस तरीके से आईफोन में मिल जाएंगे छुपे हुए एप्स
- Apple: आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा में पेश हुए कमाल के फीचर्स
- सावधान: यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, तुरंत करें डिलीट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Hindi Jokes: पत्नी ने कहा- पार्टी में डांस कर आज तो स्टेज पर आग लगा दूंगी, पति ने दिया मजेदार जवाब