Apple: आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा में पेश हुए कमाल के फीचर्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 08 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एपल ने आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा वर्जन को जारी कर दिया है। एपल ने इस नए अपडेट में ढेर सारे फीचर्स पहली बार दिए हैं, जानिए क्या है इसकी डिटेल।

apple update third public beta for ios 18 ipados 18
Apple - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एपल दुनियाभर में अपनी अलग और खास तकनीक के लिए काफी मशहूर है। अगर आप एपल यूजर है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एपल ने आईओएस 18 का तीसरा पब्लिक बीटा जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा का यूजर्स को इंतजार था। एपल ने इसके साथ ही आईपेड ओएस 18 वर्जन को भी जारी कर दिया है। एपल ने आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा में कई सारे नए फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो सकता है। एपल ने कई प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स पहली बार पेश किए हैं।

    आईओएस 18 के तीसरे पब्लिक बीटा आईओएस 18 और आईपेड ओएस 18 में यूजर्स को काफी कीमती फीडबैक मिलेगा। हालांकि, एपल के इस बीटा का फायदा लेने के लिए पब्लिक बीटा प्रोग्राम में शामिल होना पड़ेगा। वहीं, जो यूजर्स बीटा प्रोग्राम से नहीं जुड़े हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन एपल यूजर्स ने पब्लिक बीटा के लिए खुद को प्रोगाम से जोड़ा है, वो इस नई अपडेट को बीटा वर्जन ओटीए यानी ओवर दी एयर में डाउनलोड कर सकते हैं। आईओएस 18 के आधिकारिक लॉन्च से पहले अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर इसका फायदा ले सकते हैं।

    आईओएस 18 और आईपेड ओएस 18 में यूजर्स को कई सारे बदलाव नजर आएंगे। एपल ने इस नए बीटा में नया इंटरफेट, नया होम पेज, मल्टीटास्किंग क्षमताओं को बेहतर किया गया है। यूजर्स इस नए अपडेट के जरिए बेहतर नेविगेशन औऱ मैनेजमेंट का लाभ उठा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें