iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max के साथ मिलेगी बड़ी डिस्प्ले, डिस्प्ले एनालिस्ट ने किया दावा
इससे पहले यॉन्ग ने कहा था कि iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के प्रो सभी मॉडल डायनेमिक आईलैंड के साथ आएंगे। वहीं नॉन प्रो मॉडल को LTPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। iPhone 15 के तहत इस साल सितंबर में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रो मैक्स एडिशन के बदले कंपनी iPhone 15 Ultra को लॉन्च कर सकती है।

विस्तार
Apple इस साल सितंबर में iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। आईफोन 15 सीरीज के अभी फाइनल फीचर्स आने बाकी हैं लेकिन iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max को लेकर लीक रिपोर्ट आने लगी हैं। iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स की लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।
डिस्प्ले इंडस्ट्री एनालिस्ट Ross Young ने दावा किया है कि iPhone 16 Pro के साथ बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। दावे में कहा गया है कि iPhone 16 Pro में iPhone 16 Pro Max सीरीज के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि iPhone 14 और iPhone 14 Pro को पिछले साल सितंबर में 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
DSCC एलानिस्ट रोस यॉन्ग ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल 2024 में लॉन्च होंगे। इन दोनों फोन में क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में क्रमशः 6.1 इंच और 6.7 इंच की डिस्प्ले है, जबकि iPhone 14 में 6.1 इंच और iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
इससे पहले यॉन्ग ने कहा था कि iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के प्रो सभी मॉडल डायनेमिक आईलैंड के साथ आएंगे। वहीं नॉन प्रो मॉडल को LTPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।
iPhone 15 के तहत इस साल सितंबर में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रो मैक्स एडिशन के बदले कंपनी iPhone 15 Ultra को लॉन्च कर सकती है।
एपल इस बार कैमरे को लेकर भी बदलाव कर सकता है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus दोनों फोन को 48 मेगापिक्सल वाइड लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus के साथ A16 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। फोन के साथ टाईप-सी पोर्ट मिल सकता है।
- WhatsApp पर फ्रॉड कॉल या मैसेज का लगा सकेंगे पता, जल्द मिलेगा Truecaller का सपोर्ट
- Realme C55 Rainforest कलर वेरियंट की पहली सेल आज, इस सस्ते फोन में मिलता है आईफोन 14 जैसा फीचर
- Chat GPT और एआई टूल्स के जरिये बदल जाएगी आपकी दुनियां, जानें कैसे सीख सकते हैं ये जादू
- Twitter Update: एक झटके में आपके भी फॉलोअर्स हो सकते हैं आधे, एलन मस्क ने लिया बड़ा फैसला