iPhone 14 और iPhone 14 Plus के येलो कलर की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रही 15 हजार रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Mar 2023 04:54 PM IST
सार

Redington इंडिया ने iPhone 14, iPhone 14 Plus के येलो कलर के साथ ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत ग्राहकों को 15,000 रुपये तक के फायदे होंगे। इस ऑफर में इंस्टैंट कैशबैक से लेकर स्टोर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।

iPhone 14 and iPhone 14 Plus Yellow Variant Now Available for Pre Booking in India
iPhone 14 and iPhone 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    iPhone 14 और iPhone 14 Plus के येलो कलर वेरियंट की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। अब iPhone 14 (रिव्यू) और iPhone 14 Plus कुल पांच कलर में उपलब्ध हैं। iPhone 14, iPhone 14 के येलो कलर की प्री-बुकिंग अमेजन इंडिया, एपल की साइट और फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। इन स्टोर पर iPhone 14 और iPhone 14 Plus की प्री-बुकिंग के साथ 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। बता दें कि इसी सप्ताह सात मार्च को एपल ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus के नए वेरियंट येलो को पेश किया है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के येलो कलर को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    iPhone 14 और iPhone 14 Plus के नए कलर मॉडल की बिक्री 14 मार्च से शुरू होगी। iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये और iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये रखी गई है। एपल इंडिया के डिस्ट्रीब्यूटर Redington इंडिया ने iPhone 14, iPhone 14 Plus के येलो कलर के साथ ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत ग्राहकों को 15,000 रुपये तक के फायदे होंगे। इस ऑफर में इंस्टैंट कैशबैक से लेकर स्टोर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।

    नए कलर मॉडल के साथ फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, वहीं iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों फोन में Apple A15 बायोनिक चिपसेट है और दोनों फोन को 512 जीबी तक की स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 12 मेगापिक्सल का डुअल वाइड एंगल कैमरा सेटअप है। कैमरे के साथ HDR वीडियो और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें