मेटा लॉन्च करेगा ट्विटर जैसा सोशल प्लेटफॉर्म, कोडनेम हुआ लीक
मेटा अब दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter से टक्कर लेने की तैयारी में है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर से कई विज्ञापनदाताओं ने मुंह मोड़ लिया है जिसका फायदा अब मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

विस्तार
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) अब एक टेक्स्ट शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा अब दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter से टक्कर लेने की तैयारी में है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर से कई विज्ञापनदाताओं ने मुंह मोड़ लिया है जिसका फायदा अब मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
मेटा के ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म की जानकारी सबसे पहले न्यूज साइट प्लेटफॉर्मर और मनीकंट्रोल ने दी है। मेटा ने भी एक ई-मेल में इस बात की पुष्टि की है कि वह एक टेक्स्ट आधारित नए एप पर काम कर रहा है। मेटा का कहना है कि वह नए प्लेटफॉर्म से क्रिएटर्स को एक नया मुकाम देने की कोशिश कर रहा है। मेटा के ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म का कोडनेम P92 बताया जा रहा है।
मेटा के अपकमिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मुकाबला Mastodon, Koo और Twitter जैसे एप्स से होगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mastodon एक डी-सेंट्रलाइज्ड सर्वर के जरिए ऑपरेट होता है यानी इसके लिए कोई सेंट्रल मैनेजमेंट या ऑथरिटी नहीं है। मेटा के नए प्लेटफॉर्म और ट्विटर का कड़ा मुकाबला होने वाला है, क्योंकि एलन मस्क ने उन अकाउंट को आंशिक रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम और Mastodon के लिंक को शेयर करने से बैन किया है।
- Infinix ने लॉन्च किया 260W वाला फास्ट चार्जर, एक मिनट में ही 25% तक चार्ज कर देगा फोन
- DigiLocker: ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- Moto G73 5G: कम कीमत में हाईटेक सिक्योरिटी के साथ लॉन्च हुआ फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Oppo Find N2 Flip: ओप्पो के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस