iPhone 14 Review: क्या यह नया फोन खरीदना चाहिए या iPhone 13 बेस्ट है?
कहा जा रहा है कि जब iPhone 14 को iPhone 13 वाले प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च किया गया है और कैमरा सेटअप भी पहले ही जैसा है तो नए फोन के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च क्यों किए जाएं। iPhone 14 को हमने कुछ दिनों तक रिव्यू के लिए इस्तेमाल किया है। iPhone 14 काफी हद तक तो iPhone 13 की तरह है लेकिन पूरी तरह से नहीं है।

विस्तार
Apple iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग हो गई है। iPhone 14 सीरीज को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। iPhone 14 को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि जब iPhone 14 को iPhone 13 वाले प्रोसेसर के साथ ही लॉन्च किया गया है और कैमरा सेटअप भी पहले ही जैसा है तो नए फोन के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च क्यों किए जाएं। iPhone 14 को हमने कुछ दिनों तक रिव्यू के लिए इस्तेमाल किया है। iPhone 14 काफी हद तक तो iPhone 13 की तरह है लेकिन पूरी तरह से नहीं है। मसलन iPhone 14 का कैमरा iPhone 13 से थोड़ा अलग है और iPhone 14 के साथ आपको कुछ नए और फ्लैगशिप फीचर्स भी मिलते हैं। आइए रिव्यू में विस्तार से जानते हैं कि आपको iPhone 14 खरीदना चाहिए या नहीं?

iPhone 14 Review: डिजाइन

iPhone 14 की डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में आईफोन 13 के मुकाबले आपको कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, नए कलर के रूप में पर्पल जरूर जुड़ा है तो यदि आपको नया कलर पसंद है तो अच्छी बात है। फोन की साइज भी आईफोन 13 जैसी है। फ्रेम और बिल्ड क्वॉलिटी पहले जैसी है। iPhone 14 में भी बैक पैनल पर ग्लास मिलता है और फ्रेम स्टेनलेस स्टील का है।

डिस्प्ले पर सेरेमिक शील्ड का प्रोटेक्शन है। Phone 14 को मिडनाइट, ब्लू, स्टारलाइट, पर्पल और प्रोडक्ट रेड में खरीद जा सकेगा। इस बार कंपनी ने पिंक कलर हटा दिया है, जबकि पिछले साल आईफोन 13 को पहली बार पिंक कलर में पेश किया गया था।

ये जो तस्वीर आप ऊपर देख रहे हैं उसमें ब्लू कलर बॉक्स में आपको आईफोन के साथ चार्जिंग केबल, स्टीकर्स और सिम कार्ड इजेक्टर मिलता है। ओवरऑल डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है और आईफोन 13 जैसी ही है। यदि एक साथ दोनों फोन को रख दिया जाए तो आप अंतर नहीं बता पाएंगे।
iPhone 14 Review: डिस्प्ले

iPhone 14 में भी 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो कि सुपर रेटिना एक्सडीआर है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है और इसके साथ एचडीआर का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, हालांकि प्रो मॉडल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। आपको याद दिला दें कि iPhone 13 में भी इसी साइज की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

डिस्प्ले के साथ HDR और ट्रू टोन ऑटोमेटिक कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट भी है। iPhone 14 की डिस्प्ले पहले की तरह ही काफी स्मूद है और कलर्स के साथ टच को लेकर भी कोई समस्या नहीं है। iPhone 14 सीरीज के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलता है लेकिन यह सिर्फ प्रो मॉडल के लिए है।