iPhone 13 Pro फर्स्ट इंप्रेशन: तस्वीरों में देखें कैसा है यह नया आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Oct 2021 06:49 PM IST
सार

iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है।

विज्ञापन
iphone 13 pro first impressions see how this new iphone is in pictures
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आईफोन का प्रो मॉडल हर साल एक नया बेंचमार्क तैयार करता है। इस बार भी एपल ने आईफोन 13 सीरीज के तहत दो प्रो मॉडल पेश किए हैं जिनमें iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं। iPhone 13 Pro के साथ आपको अन्य मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा मिलता है। इस बार भी iPhone 13 Pro के कैमरे को लेकर काफी चर्चा है। iPhone 13 Pro के साथ एपल ने सिनमेटिक मोड देकर प्रोफेशनल वीडियो क्रिएटर्स को एक नया तोहफा दे दिया है और साथ ही एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।

    iphone 13 pro
    iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है। एपल ने आईफोन 13 सीरीज के साथ 64 जीबी की स्टोरेज को खत्म कर दिया है और 1 टीबी स्टोरेज को नया ट्रेंड बना दिया है। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा है iPhone 13 Pro?

    iphone 13 pro
    iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iPhone 13 Pro को ग्रेफाइट, सिल्वर, गोल्ड और सियारा ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फर्स्ट इंप्रेशन के लिए हमारे पास गोल्ड वेरियंट था। iPhone 13 Pro की बॉडी भी इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ग्लास की है और फ्रेम सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील का है। फोन के साथ ग्रिपिंग अच्छी बनती है। कैमरे की डिजाइन में खास बदलाव तो नहीं लेकिन लेंस, माइक और फ्लैश लाइट की जगह में बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें