iPhone 12 mini vs iPhone se 2020: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Oct 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
iPhone 12 mini vs iPhone se 2020 which phone is a perfect deal for you
iPhone 12 mini vs iPhone se 2020 - फोटो : AMAR UJALA

    एपल ने आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आईफोन 12 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें से iPhone 12 mini सबसे छोटा और सस्ता आईफोन है। आईफोन 12 मिनी की टक्कर अपने ही एक मॉडल iPhone SE 2020 (Review) से है। आईफोन 12 मिनी में जहां 5.4 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone SE 2020 में 4.7 इंच की डिस्प्ले है। तो अब सवाल यह है दोनों फोन में से आपके लिए बेहतर कौन है, क्या आपको आईफोन 12 मिनी खरीदना चाहिए या फिर पुराने iPhone SE 2020 से ही काम चलाना चाहिए? आइए जानते हैं...

    डिस्प्ले-

    डिस्प्ले की बात करें तो आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जबकि आईफोन 12 मिनी में 5.4 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले की क्वालिटी दोनों फोन में रेटिना वाली ही है। इसके अलावा दोनों फोन की डिस्प्ले में एचडीआर 10 और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। आईफोन एसई 2020 में आपको टच आईडी मिलेगी, जबकि आईफोन 12 मिनी में फेस अनलॉक मिलेगा। नए आईफोन में आईफोन 11 की तरह नॉच मिलेगा, जबकि आईफोन एसई 2020 में कोई नॉच नहीं दिया गया है।कैमरा-कैमरे की बात करें तो आईफोन एसई 2020 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं आईफोन 12 मिनी में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। दोनों लेंस का अपर्चर क्रमशः f/1.6 और f/2.4 है। सेल्फी के लिए भी इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।बैटरी-आईफोन एसई 2020 की बैटरी लाइफ को लेकर 13 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा था, जबकि आईफोन 12 मिनी की बैटरी को लेकर यह दावा 15 घंटे के प्लेबैक का है। नए आईफोन के साथ चार्जर और ईयरफोन नहीं मिलेगा, जबकि आईफोन एसई 2020 के साथ बॉक्स में आपको चार्जर और ईयरफोन दोनों मिलेगा।प्रोसेसर-आईफोन एसई 2020 में ए-13 बायोनिक चिपसेट है, जबकि आईफोन 12 मिनी में ए-14 बायोनिक चिपसेट है। दोनों फोन में आईओएस-14 मिलेगा।कीमत-आईफोन एसई 2020 की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 128 जीबी वेरियंट की कीमत 47,800 और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 58,300 रुपये है। वहीं iPhone 12 mini की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 84,900 रुपये है। कीमत के मामले में करीब 27 हजार रुपये का फर्क है।

    विज्ञापन

    तो कुल मिलाकर कहें तो नए आईफोन में आपको कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और नॉच के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं है, हालांकि इसके लिए आपको 27,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें