iPhone 12 सीरीज हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 69,900 रुपये, जानें कैमरे से लेकर फीचर्स तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Oct 2020 11:04 AM IST
सार

दुनिया का सबसे हल्का स्मार्टफोन है iPhone 12 miniiPhone 12 mini की शुरुआती कीमत 69,990 रुपयेiPhone 12 सीरीज के सभी फोन में मिलेगा 5जी का सपोर्ट

विज्ञापन
iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max Launched Price in India camera and Specifications
iPhone 12 - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    एपल ने आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा और सस्ता आईफोन iPhone 12 mini है। आईफोन 12 मिनी को लेकर दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है। आईफोन 12 सीरीज के चारों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सभी आईफोन में एपल का नया चिपसेट A14 बायोनिक है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और ईयरफोन नहीं मिलेगा।

    iPhone 12 mini की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 84,900 रुपये है।iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत 79,900 रुपये, 128 जीबी की 84,900 रुपये और 256 जीबी की 94,900 रुपये है।iPhone 12 Pro के 64 जीबी की कीमत 1,19,900 रुपये, 128 जीबी की 1,29,900 रुपये और 256 जीबी की 1,49,900 रुपये है।iPhone 12 Pro Max के 128 जीबी की कीमत 1,29,900 रुपये, 256 जीबी की 1,39,900 रुपये और 512 जीबी की 1,59,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    iPhone 12 mini और iPhone 12 ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेंगे। वहीं iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को गोल्ड, ग्रेफाइट, पैसिफिक ब्लू और सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। भारत में आईफोन 12 सीरीज की बिक्री 30 अक्तूबर से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
    iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max - फोटो : AMAR UJALA

    चारों आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक नैनो और दूसरा ई-सिम है। इसके अलावा सभी आईफोन में ए-14 बायोनिक प्रोसेसर और iOS 14 मिलेगा। सभी फोन में सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलेगी जिस पर सेरेमिक शिल्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। A14 प्रोसेसर की मदद से आप फोन में ही 4के वीडियो एडिट कर सकते हैं। चारों आईफोन में 4जी के साथ 5जी का सपोर्ट दिय गया है।डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 12 mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले है, जबकि iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं iPhone 12 Pro Max में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें