पुराने चार्जर के साथ काम नहीं करेगा iPhone 12 का चार्जिंग केबल

एपल ने नए iPhone 12 सीरीज को बाजार में उतार दिया है। आईफोन 12 सीरीज के तहत चार नए आईफोन पेश किए गए हैं। एपल ने आईफोन के साथ जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वह है फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और ईयरफोन का ना होना। फोन से साथ चार्जिंग एडाप्टर का नाम होना तक तो बात ठीक थी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि iPhone 12 को आप पुराने आईफोन के एडाप्टर से चार्ज नहीं कर पाएंगे।
ऐसा इसलिए, क्योंकि iPhone 12 साथ मिलने वाला चार्जिंग केबल लाइटनिंग टू टाईप-सी है यानी एक ओर लाइटनिंग और दूसरी ओर टाईप-सी पोर्ट दिया है, जबकि बाजार में मौजूद अधिकतर चार्जिंग एडाप्टर यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ आते हैं। यहां तक कि आईफोन के पुराने चार्जर में भी यूएसबी-2.0 ही दिया गया है।
iPhone 12 के साथ मिलने वाले चार्जिंग केबल के साथ एक और समस्या है कि उसे आप अपने मौजूदा लैपटॉप से कनेक्ट नहीं कर सकते, क्योंकि 90 फीसदी से अधिक लैपटॉप में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट नहीं होता है। बता दें कि एपल के ऑरिजनल यूएसबी सी चार्जिंग एडाप्टर की कीमत 19 डॉलर यानी करीब 1,393 रुपये है।
सैमसंग ने कई स्मार्टफोन को यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग एडाप्टर के साथ पेश किए हैं। सैमसंग के ये चार्जर अब आईफोन 12 सीरीज को चार्ज करने में काम आ सकते हैं। हाल ही में वनप्लस ने भी वनप्लस 8टी को टाईप-सी चार्जिंग एडाप्टर के साथ लॉन्च किया है। एपल ने चार्जर हटाने के अपने फैसले को पर्यावरण के अनुकूल बताया है।
- Xiaomi ने पेश किया 80 वॉट का वायरलेस चार्जर, 19 मिनट में 4000mAh की बैटरी फुल चार्ज
- Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन
- 2500-3000 रुपये में 5G स्मार्टफोन बेचेगी रिलायंस जियो, 2G ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
- 128GB मेमोरी के साथ Infinix Hot 10 भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम