iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत का हुआ खुलासा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 09:49 PM IST
Apple iPhone 11 iPhone 11 Pro And iPhone 11 Pro Max Price Leaked Before Launch
apple event 2019

    एपल (Apple) की आईफोन 11 (iPhone 11) सीरीज आज लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत आईफोन 11 (iPhone 11), आईफोन 11 प्रो (iPhone 11 Pro) और आईफोन 11 प्रो मैक्स (iPhone 11 Pro Max) दुनिया के आगे पेश किए जाएंगे। इससे पहले आईफोन 11 को लेकर कई सारी रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। हाल ही में एक नई रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है जिसमें तीनों आईफोन की कीमत का खुलासा हुआ है। बता दें कि एपल का इवेंट आज यानी 10 सितंबर की रात 10.30 बजे शुरू होगा।

    iphone 11 price
    iphone 11 price - फोटो : social media

    आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की संभावित कीमत

    दरअसल, चीनी टेक वेबसाइट वीबो पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें तीनों आईफोन की कीमत का उल्लेख है। लीक रिपोर्ट की माने तो आईफोन 11 की कीमत 749 डॉलर (53,800 रुपये), आईफोन 11 प्रो की कीमत 999 डॉलर (72,000 रुपये) और आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,099 डॉलर (79,900 रुपये) होगी। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को आईफोन 11 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ मिलेगा।

    iphone 11
    iphone 11 - फोटो : mirror.uk

    आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स का कैमरा

    आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के अलग अलग फोकल लैंथ से लेस हो सकते है। वही दूसरी ओर आईफोन 11 के दो कैमरा में 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ टेलीफोटो लेंस मिलेगा। आईफोन के कैमरे की जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली है।

    सूत्रों के अनुसार, एपल आज के इवेंट में एपल वॉच एस5, एयर पॉड्स और एयर पावर को लॉन्च होंगे। फिलहाल, इन सभी गैजेट्स के फीचर्स की सठीक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि भारत की एफडीआई (FDI) की पॉलिसी में बदलाव के बाद नई आईफोन 11 सीरीज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। आईफोन एक्सआर की तुलना में इस बार आईफोन 11 की कीमत कम होंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें