Realme 5 की सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 10:23 AM IST
Realme 5 Sale Today Know Price Offers And Specification
realme 5 - फोटो : Twitter

    चीनी कंपनी रियलमी (Realme) अपने दमदार स्मार्टफोन रियलमी 5 (Realme 5) की आज यानी 10 सितंबर 2019 को सेल आयोजित करने वाली है। रियलमी 5 की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इस फोन को अगस्त के महीने में ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, रियलमी ने कहा है कि हर मंगलवार को रियलमी 5 स्मार्टफोन की सेल होगी। रियलमी 5 की खासियतों की बात करें तो रियलमी 5 में चार रियर कैमरा, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर समेत पावरफुल बैटरी मिलेगी।

    Realme 5 Price
    Realme 5 Price - फोटो : Amar Ujala

    Realme 5 की स्पेसिफिकेशन

    रियलमी 5 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9 पाई समेत डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। वहीं, कंपनी ने स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा।

    realme 5 pro
    realme 5 pro - फोटो : Twitter

    रियलमी 5 का कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए रियलमी ने इस फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है जिनमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए कंपनी ने रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

    और पढ़ें...