Huawei ने ब्लूटूथ 5.1 के साथ पेश किया दुनिया का पहला FreeBuds 3

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Huawei FreeBuds 3 Unveiled at IFA 2019 With Active Noise Cancellation
Huawei FreeBuds 3 - फोटो : amar ujala

    दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी हुवावे ने हाल ही में बर्लिन में हुए IFA 2019 में दुनिया का पहला ऐसा इयरबड्स पेश किया है जिसमें ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। हुवावे ने आईएफए 2019 में FreeBuds 3 को पेश किया है जिसमें बिल्ट इन वॉयस सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्टिव वॉयस कैंसिलेशन दिया गया है।

    हुवावे FreeBuds 3 की स्पेसिफिकेशन

    इसमें कंपनी ने अपना इनहाउस किरिन A1 ब्लूटूथ चिपसेट दिया है। इसमें डुअल मोड ब्लूटूथ 5.1 मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि इयरबड्स की बैटरी लंबे समय तक बैकअप देगी। इसके अलावा इसमें बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए डुअल चैनल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः TAGG ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस इयरबड्स, ब्लूटूथ 5.0 का है सपोर्ट

    कुल मिलाकर कहें तो कंपनी के दावे के मुताबिक फोन पर बातचीत करने के लिए FreeBuds 3 एक शानदार इयरबड्स है। इसमें शानदार बेस के लिए 14mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 4 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। वहीं इसके साथ मिलने वाले केस का बैकअप 20 घंटे का है। कंपनी ने बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें