iPad Mini (2024): A17 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ नया आईपैड, कीमत 50 हजार रुपये से भी कम
iPad Mini (2024) के साथ A17 Pro चिपसेट दिया गया है। साल 2021 के बाद यह पहला मौका है जब एपल ने iPad Mini को पेश किया है। iPad Mini (2024) के साथ एपल इंटेलिजेंस भी दिया गया है और बेस मॉडल के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।

विस्तार
iPad Mini (2024) को एपल ने ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ग्लोबल मार्केट के अलावा iPad Mini (2024) को भारत में पेश किया गया है। iPad Mini (2024) के साथ A17 Pro चिपसेट दिया गया है। साल 2021 के बाद यह पहला मौका है जब एपल ने iPad Mini को पेश किया है। iPad Mini (2024) के साथ एपल इंटेलिजेंस भी दिया गया है और बेस मॉडल के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।
iPad Mini (2024) की भारत में शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है, जो 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है, जबकि इसका सेल्युलर वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध होगा। 256GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है (सेल्युलर: 74,900 रुपये), जबकि 512GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये (सेल्युलर: 94,900 रुपये) है।
Apple का कहना है कि iPad Mini (2024) को 23 अक्टूबर से ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट रंगों में बेचा जाएगा। प्री-ऑर्डर अब कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध हैं। कंपनी की चल रही फेस्टिवल सेल के तहत, ग्राहक अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड्स का उपयोग करके 3,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
iPad Mini में 8.3-इंच (1,488x2,266 पिक्सल) का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जिसमें 326ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500nits तक की पीक ब्राइटनेस है। IPS डिस्प्ले P3 कलर गैमट का सपोर्ट और Apple Pencil Pro के साथ काम करता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
iPad Mini (2024) को Apple की A17 Pro चिप है, जिसमें हेक्सा-कोर CPU है, जिसमें दो परफॉरमेंस कोर और चार एफिशियंसी कोर हैं, और इसे 5-कोर GPU के साथ जोड़ा गया है। यह iPadOS 18 पर चलता है और आने वाले महीनों में कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट करेगा।
- कार्रवाई: WhatsApp ने एक महीने में भारत में बैन किए 80 लाख अकाउंट, आप भी आ सकते हैं लिस्ट में
- हैकर्स के निशाने पर अरबों मोबाइल यूजर्स, सरकारी अलर्ट जारी
- IMC 2024: भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए- आकाश अंबानी
- IMC 2024: शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा टेक इवेंट, 900 स्टार्टअप ने लिया है हिस्सा