अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
कुछ दिन पहले ही "टॉप 200 मोस्ट कॉमन पासवर्ड्स" का छठा संस्करण रिलीज हुआ है।
इसमें 44 देशों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड की सूची दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार दुनिया और भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड “123456” है।
रिसर्च में पाया गया कि विश्वभर में इस पासवर्ड का इस्तेमाल करने वाले 30,18,050 यूजर्स में से 76,981 भारतीय हैं।
इसके अलावा दुनिया में दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड “123456789” है, जो भारत में चौथे स्थान पर है।
दुनिया के लगभग आधे सबसे सामान्य पासवर्ड आसान कीबोर्ड जैसे “qwerty”, “1q2w3e4er5t” और “123456789” से बने होते हैं।
एक इंटरनेट यूजर के व्यक्तिगत खातों के लिए औसतन 168 पासवर्ड और कार्य से संबंधित खातों के लिए 87 पासवर्ड होते हैं।
इतने सारे पासवर्ड को संभालना मुश्किल होता है, इसलिए लोग ऐसी आसान कूटफ्रास (catchphrases) का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें याद रखना आसान हो,
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें