डुअल सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ इंटेक्स सटारी 11, कीमत 6,000 रुपये से कम

इंटेक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Intex Staari 11 लांच कर दिया है। इंटेक्स सटारी 11 की खासियतों की बात करें तो इसमें दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। इसके अलावा कैमरे के साथ बैकग्राउंड को धुंधला करने वाला फीचर बोकेह भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।
Intex Staari 11 की भारत में कीमत
इंटेक्स सटारी 11 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत सिर्फ 4,499 रुपये है और यह फोन शैंपेन व ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री सिर्फ स्नैपडील से हो रही है। फोन खरीदने पर एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
इंटेक्स सटारी 11 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड नूगट 7.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर स्प्रीडट्रम SC9850 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इंटेक्स सटारी 11 के कैमरे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में दो कैमरे में हैं जिनमें एक लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ बोकेह, पैनोरमा और ब्यूटी मोड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 2400 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।