स्मार्टफोन चलाते हैं और इन 5 चीजों के बारे में नहीं जानते तो आप 'स्मार्ट' नहीं हैं

आप में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन होगा और आप उसका खूब इस्तेमाल भी करते होंगे। आप अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देखते होंगे, गेम खेलते होंगे लेकिन आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो स्मार्टफोन के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन ट्रिक्स बताने वाले हैं जो सिर्फ स्मार्ट लोग ही जानते हैं। तो चलिए देखते हैं कि आप कितने स्मार्ट हैं।

ऑटोमेटिक साइलेंट मोड
स्मार्टफोन में आप यह भी सेटिंग कर सकते हैं कि सिनेमा हॉल, पुस्तकालय जैसे जगह पर जाने पर फोन अपने-आप साइलेंट मोड में चला जाएगा। इसकी सेटिंग के लिए एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में साउंड सेटिंग में जाकर डू नॉट डिसटर्ब वाली सेटिंग में जाकर एक्टिवेट करें। यह फीचर गूगल मैप्स और गूगल कैलेंडर की मदद से काम करता है। वहीं आईफोन में सेटिंग के लिए यह सटेप्स फॉलो करें। Settings>Do Not Disturb> Scheduled toggle switch.

घर पर फोन को अनलॉक रखें
अगर आप चाहते हैं कि जब आप घर पर रहें तो आपको फोन अनलॉक रहे तो इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में सिक्योरिटी और लोकेशन की सेटिंग में जाकर स्मार्टलॉक पर क्लिक करें। फिर Trusted Places की सेटिंग करें और घर की लोकेशन डाल दें। इसके बाद घर पर रहने पर आपका फोन अनलॉक रहेगा।