जियो की टक्कर में Intex ने पेश किया 4G फीचर फोन, कीमत 700 रुपये !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Intex launched 4G Feature Phone against JIO 4G Phone
Intex 4G Faeture Phone

    रिलायंस जियो को करारा जवाब देने के लिए इंटेक्स ने नया 4जी VoLTE फीचर फोन Turbo+ 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के नवरत्न सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने 8 अन्य 2जी फोन भी लॉन्च किए हैं। इंटेक्स के इस 4जी फोन की कीमत 700 रुपये से 1,500 रुपये के बीच है। कंपनी ने सही कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    Intex Turbo+ 4G की स्पेसिफिकेशन

    Intex 4G Faeture Phone
    Intex 4G Faeture Phone

    Intex Turbo+ 4G में जियो फोन जैसा ही 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले और KaiOS सॉफ्टवेयर है। फोन में डुअलकोर प्रोसेसर, 512MB रैम और 4GB स्टोरेज है जिसे 32GB है। इस 4G फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 2000mAh की बैटरी भी है जो एक बड़ी खासियत है।

    विज्ञापन

    Intex के अन्य 8, 2जी फीचर फोन की बात करें तो इनमें ECO सीरीज, टर्बो सीरीज और अल्ट्रा सीरीज के फोन शामिल हैं। इको सीरीज के फोन मे 1.8 इंच की QQVGA डिस्प्ले है। Eco 102+ की बात करें तो इसमें करेंसी वेरिफिकेशन फीचर के साथ 800 एमएएच की बैटरी, वायरलेस एफएम और कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Eco 106+ में 1000 एमएएच की बैटरी, वायरलेस एफएम और 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। ईको सेल्फी में फ्लैश के साथ फोटोग्राफी के लिए फ्रंट व रियर कैमरा, 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट, जीपीआरएस/वैप और 1800 एमएएच की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें