Infinix ने लॉन्च किया कम कीमत वाला 5G फोन, एमोलेड डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ मिलता है इतना कुछ
Infinix Note 12i 2022 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन के साथ AMOLED डिस्प्ले और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

विस्तार
Infinix स्मार्टफोन मार्केट में एक के बाद एक शानदार फोन लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने Infinix Note 12 (2023) और Infinix Zero 20 को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने अपने नए बजट फोन Infinix Note 12i 2022 को इंडोनेशिया में लांच कर दिया है। फोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन के साथ AMOLED डिस्प्ले और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में पावरफुल बैटरी भी मिलती है।
Infinix के इस फोन को मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एलफाइन व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Infinix Note 12i 2022 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत करीब 12,312 रुपये रखी गई है। हालांकि, फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: IMC 2022: इंतजार खत्म, पीएम मोदी एक अक्तूबर को लांच करेंगे 5जी, इन शहरों को पहले मिलेगी सर्विस
Infinix Note 12i 2022 में 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10.6 मिलता है।
ये भी पढ़ें: वनप्लस ला रहा कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन, 16GB रैम के साथ मिलेगा Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर