इनफिनिक्स HOT S3x भारत में हुआ लांच, नॉच डिस्प्ले के साथ मिलेगा डुअल कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Oct 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
Infinix HOT S3X launched in India with dual rear camera and notch display: Price and specifications
Infinix HOT S3X

    इनफिनिक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स लांच कर दिया है जो कि कुछ दिन पहले लांच हुए HOT S3 का अपग्रेडेड वर्जन है। इनफिनिक्स HOT S3x की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको फुल व्यू नॉच डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा मिलता है। फोन की बॉडी ग्लाश फिनिशिंग वाली है।

    इनफिनिक्स HOT S3x की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720X1500 और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Infinix HOT S3X की अनबॉक्सिंग

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। कैमरे में बोकेह, ब्यूटी और पैनोरमा जैसे कई इफेक्ट दिए गए हैं और कैमरे में एआई का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 4000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm का हेडफोन जैक, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई और जीपीएस दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन के बॉक्स में आपको एक कवर और टैंपर्ड ग्लास भी मिलेगा। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है। इनफिनिक्स HOT S3x को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें