शाओमी एमआई मिक्स 3 हुआ लांच, 4 कैमरे के साथ मिलेगी 10GB रैम

Xiaomi ने आखिरकार Mi Mix 3 को लांच कर दिया है। एमआई मिक्स 3 की लांचिंग चीन में आयोजित एक इवेंट में हुई है। शाओमी एमआई मिक्स 3 की खासियतों की बात करें तो इसमें 4 कैमरे और 10 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में स्लाडर कैमरा दिया गया है। साथ ही शाओमी एमआई मिक्स 3 में फास्ट चार्चिंज का सपोर्ट है, इसके लिए इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
शाओमी एमआई मिक्स 3 की कीमत
एमआई मिक्स 3 के 6 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानि करीब 34,800 रुपये, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,599 चीनी युआन यानि करीब 37,900 रुपये, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 चीनी युआन यानि करीब 42,100 रुपये है। वहीं इस फोन का एक स्पेशल एडिशन भी है जिसमें 10 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्पेशल वेरियंट की कीमत 4,999 चीनी युआन यानि करीब 52,700 रुपये है। भारत में इस फोन के लांचिंग की कोई खबर नहीं है।
शाओमी एमआई मिक्स 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 मिलेगा। एमआई मिक्स 3 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 GPU दिया गया है। एमआई मिक्स 3 में 10 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
शाओमी एमआई मिक्स 3 का कैमरा
एमआई मिक्स 3 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 12 मेगापिक्सल और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 20+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। दोनों कैमरे में एआई का सपोर्ट और साथ में फ्लैश लाइट मिलती है। केवल फ्रंट में ही स्लाडर कैमरा है जो कमांड देने पर ऊपर आएंगे। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3850mAh की बैटरी, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग दी गई है।