Infinix Hot 9 Pro की आज है पहली सेल, डिस्काउंट के साथ मिलेंगे शानदार ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 05 Jun 2020 09:33 AM IST
सार

Infinix Hot 9 Pro की आज है पहली सेलग्राहकों को मिलेगा 5 से लेकर 10 फीसदी तक का डिस्काउंटकीमत है 9,499 रुपये

विज्ञापन
Infinix Hot 9 Pro first sale today in india know price offers and specifications
Infinix Hot 9 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    इनफिनिक्स (Infinix) के हाल ही में लॉन्च हुए हॉट 9 प्रो (Infinix Hot 9 Pro) स्मार्टफोन की आज भारत में पहली सेल है। ग्राहकों को इस सेल में इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर के साथ डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही होगी। तो आइए जानते हैं इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की कीमत और ऑफर के बारे में...

    इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। वहीं, इस डिवाइस को ओसियन ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ ही एक्सिस बैंक बज अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें