Infinix Hot 10 अब 4GB रैम के साथ भी खरीदा जा सकेगा, कीमत नौ हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Oct 2020 10:20 AM IST
Infinix Hot 10 4GB RAM and 64GB Storage Variant Launched in India price and Specifications
Infinix Hot 10 - फोटो : AMAR UJALA

    इनफिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 10 का नया वेरियंट लॉन्च कर दिया है जो कि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Infinix Hot 10 के इस नए वेरियंट की बिक्री 29 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से होगी। नए वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। बता दें कि Infinix Hot 10 को पिछले सप्ताह ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन के फ्रंट में डुअल सेल्फी फ्लैश लाइट दी गई है। इस फोन में बैटरी सेविंग के लिए पावर मैराथन टेक्नोलॉजी दी गई है जो बैटरी लाइफ को 25 फीसदी तक बढ़ा सकती है। नए वेरियंट को अंबर रेड, मूनलाइठ जेड, ऑब्सडियन ब्लैक और ऑशियन वेब कल वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Infinix Hot 10 की कीमत-

    Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन अंबर रेड, मूनलाइट जेड, ऑब्सडियन ब्लैक और ऑशियन वेव कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से होगी।Infinix Hot 10 की स्पेसिफिकेशन-Infinix Hot 10 में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है जिसके साथ 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।Infinix Hot 10 का कैमरा-इनफिनिक्स के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और तीसरा लेंस एआई लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।Infinix Hot 10 की बैटरी-Infinix Hot 10 में 5200mAh की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।

    नए वेरियंट की लॉन्चिंग इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने कहा, 'हाल ही में Infinix HOT 10 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया है जिसे गेमिंग के शौकीनों और टेक सेवी यूजर्स ने काफी पसंद किया है। अन्य ग्राहकों की ओर से भी इस फोन को काफी तारीफें मिली हैं। अविश्वसनीय कीमत पर यह एक शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन है।'

    और पढ़ें...