खुशखबरी: Lava दे रहा है मोबाइल डिजाइन करने का मौका, मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम
लावा ने 'Design In India' प्रतियोगिता की शुरुआत कीइंजिनियरिंग के छात्र और प्रोफेशनल ले सकेंगे हिस्साप्रतियोगिता में स्मार्टफोन करना होगा डिजाइन

विस्तार
भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से ही चीनी स्मार्टफोन का बहिष्कार किया जा रहा है। साथ ही फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'बॉयकॉट चाइन प्रोडक्ट' अभियान चलाए जा रहे हैं। इस ही बीच भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने 'Design In India' नाम की प्रतियोगिता आयोजित की है, जिसमें देश के इंजिनियरिंग के छात्र और प्रोफेशनल हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में छात्र और प्रोफेशनल्स को स्मार्टफोन डिजाइन करना होगा।
लावा की प्रतियोगिता की रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है, जो 9 जुलाई तक चलेगी। छात्र और प्रोफेशनल तीन सदस्यों की टीम बनाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। जीतने वाली टॉप-3 टीमों को लावा में प्लेसमेंट के साथ 50,000 रुपये, 25 रुपये और 15,000 रुपये का इनाम मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में लावा की स्मार्टफोन डिजाइन टीम सभी छात्रों और प्रोफेशनल को मॉनिटर करेगी।
कंपनी के मुताबिक, प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रोटोटाइप तैयार करने के साथ-साथ प्रेजेंटेशन और स्मार्टफोन डिजाइन करना शामिल है। वहीं, चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसल संजीव अग्रवाल का कहना है कि बीते कई वर्षों में यह प्रतियोगिता हमारी ताकत बनी है। इससे हमें फोन बनाने के लिए नए-नए आइडिय मिले हैं। साथ ही यह समझने को भी मिला है कि यूजर्स अपने डिवाइस किस तरह के फीचर्स चाहते हैं।