इंतजार खत्म! 12 सितंबर को आईफोन 7S और S+ के साथ लॉन्च होगा iPhone 8

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Sep 2017 12:48 PM IST
iPhone 8 set to Launch on September 12 as Apple Sends Media Invites
आईफोन 8

    आईफोन 8 का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल ने अब कन्फर्म कर दिया है कि 12 सितंबर को आईफोन 8 की लॉन्चिंग आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के साथ होगी। 12 सितंबर को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जा रहे हैं जिसके मुताबिक एप्पल के क्यूपर्टिनो के नए कैंपस के स्टीव जॉब्स थिएटर में इस इवेंट का आयोजन होगा। इस इवेंट में आईफोन 8, आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के साथ कंपनी एप्पल टीवी मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस को भी अपग्रेड कर सकती है। इसमें 4के और एचडीआर सपोर्ट दिया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः IFA 2017: सोनी ने लॉन्च किए 3 दमदार स्मार्टफोन, जानें खासियत

    आईफोन 8 में हो सकता है 3डी सेंसर

    आईफोन 8
    आईफोन 8

    सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह 3डी सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फोन में फेशियल रिकॉन्निशन दिया जा सकता है। वहीं खबर है कि आईफोन 8 में बेजल बहुत ही कम होगा और डिस्प्ले आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस से बड़ी होगी। कीमत की बात करें तो नए आईफोन की कीमत आईफोन 7 की कीमत से ज्यादा हो सकती है। बता दें कि आईफोन 7 की कीमत 72,000 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें