सिर्फ 16,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह लैपटॉप, 10000mAh की है बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
iBall CompBook Exemplaire plus launched in India at Rs 16499
iBall CompBook Exemplaire plus

    आजकल सस्ते गैजेट्स का ट्रेंड चल रहा है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक कम कीमत पर रोज बाजार में आ रहे हैं। इसी बीच iBall ने भारत में अपना नया सस्ता लैपटॉप CompBook Exemplaire+ लॉन्च किया है। यह लैपटॉप ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। हालांकि इस लैपटॉप की बिक्री कब और कहां से होगी कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

    iBall CompBook Exemplaire+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    iBall CompBook Exemplaire plus
    iBall CompBook Exemplaire plus

    इस लैपटॉप में विंडोज 10 दिया गया है। इस लैपटॉप में 14 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 है। इसमें इंटेल का क्वॉडकोर प्रोसेसर जिसकी क्लॉक स्पीड 1.92GHz है। वहीं इसमें 4GB रैम और 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 1टीबी स्टोरेजे के लिए अलग से एचडीडी स्लॉट भी है। इसके टच पैड पर जूम का भी ऑप्शन मिलेगा। वहीं लैपटॉप में 10000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 19 दिन के स्टैंडबाय का है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, मिनी-HDMI, हेडफोन-माइक्रोफोन के लिए एक ही जैक, डुअल स्पीकर और एक USB पोर्ट है। इसकी कीमत 16,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें