रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Mon, 02 Jul 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
i Life ZED Book Grin 2 in 1 10.1 inch Laptop review
i Life ZED Book Grin 2 review

    अमेरिकी कंपनी I-Life ने भारत में 3 लैपटॉप अप्रैल में लॉन्च किए थे जिनकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और इन लैपटॉप में 10,000 एमएएच तक की दमदार बैटरी मिलेगी। ये सभी लैपटॉप फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे। इनमें से हमें रिव्यू के लिए 10.1 इंच की डिस्प्ले वाला i-Life ZED BOOK Grin मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया। तो आइए जानते हैं कि इस 9,999 रुपये वाले लैपटॉप+टैबलेट में कितना दम है और यह लैपटॉप आपके लिए कितना काम आने वाला है?

    आईलाइफ जेड बुक की स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले आपको i-Life ZED BOOK Grin लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन बता देते हैं। इस लैपटॉप में आपको 10.1 इंच की टच-स्क्रीन आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। डिस्प्ले को की-बोर्ड से आगे की ओर खींचकर अलग किया जा सकता है यानी टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप में इंटेल का एटम क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.92 GHz है और इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए इंटेल का HD 400 कार्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ V4.0 भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

    लैपटॉप में कैशे मेमोरी 2 एमबी की है। लैपटॉप में 5000 एमएएच की बैटरी है जो कि फुल चार्ज होने में 4.35 मिनट का वक्त लेती है, हालांकि बैकअप 5.50 मिनट का है। यह लैपटॉप आपको गोल्ड और ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। लैपटॉप की बैटरी डिस्प्ले में यानी टैबलेट में मिलेगी। लैपटॉप में आपको प्री-इंस्टॉल्ड ऑरिजनल विंडोज 10 मिलेगा। लैपटॉप के बॉक्स में आपको लैपटॉप के साथ चार्जर, ओटीजी केबल, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें एक यूसबी पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और 1 माइक्रो एचडीएमआई पोर्ट मिलेगा जिससे आप प्रोजेक्टर को कनेक्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिजाइन, डिस्प्ले और स्पीकर

    डिस्प्ले की बात करें तो एंगल व्यू शानदार है। डिस्प्ले कलर भी बढ़िया है, हालांकि डिस्प्ले के चारों ओर बेजल थोड़ा ज्यादा मिलेगा जो लैपटॉप मोड के लिए तो ठीक है लेकिन टैबलेट मोड में उतना मजा नहीं देता। ब्राइटनेस लेबल ठीक-ठाक है। 4के यानी 2160 पिक्सल वाले वीडियो भी लैपटॉप पर आसानी से देखे जा सकते हैं। लैपटॉप में स्पीकर दाईं ओर चार्जिंग प्वाइंट के ठीक ऊपर दिया गया है। स्पीकर की आवाज बहुत कम है। दूसरे शब्दों में कहें तो हम एक स्मार्टफोन के स्पीकर जितनी आवाज की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उतनी आवाज हमें नहीं मिली। बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है और वजन 1.03 किलोग्राम है। डिजाइन पहली नजर में आपको दीवाना बना सकती है।

    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

    टचपैड

    लैपटॉप का टचपैड बढ़िया है लेकिन ट्रैकिंग उतनी अच्छी नहीं है। कई बार हमारे साथ ऐसा हुआ कि विंडोज मिनिमाइज हो गया, जबकि हम सिर्फ कर्सर को हिलाना चाहते थे। टचपैड का एरिया काफी है तो आपको परेशानी नहीं होगी। टाइपिंग की बात करें तो इस पर आप थोड़ा बहुत काम कर सकते हैं लेकिन ज्यादा टाइपिंग करनी हो तो आप उब जाएंगे। इस लैपटॉप में विंडोज 10 होम 64 बिट के साथ मिलता है। इसमें रियर और फ्रंट दोनों तरफ 2 मेगापिक्सल के वीजीए वेब कैमरे दिए गए हैं।

    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

    टैबलेट बनाम लैपटॉप मोड

    यह टू इन वन लैपटॉप, टैबलेट मोड में ऑपरेट करने में शानदार है लेकिन लैपटॉप मोड में आप ऊब जाएंगे, क्योंकि लैपटॉप मोड में ऑटो रोटेशन ऑफ होने के बावजूद यह टैबलेट मोड में चला जाता है और फिर अपने आप लैपटॉप मोड में वापस आ जाता है। इसके अलावा कई बार आगे की ओर थोड़ा झुक जाने की स्थिति में भी यह लैपटॉप खुद ही टैबलेट मोड में चला जाता है। टैबलेट मोड में इंटरनेट चलाने के लिए आपको वाई-फाई या हॉट-स्पॉट से कनेक्ट करना पड़ेगा, क्योंकि यह टैबलेट सिम कार्ड सपोर्ट वाला नहीं है।

    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

    परफॉर्मेंस

    इस्तेमाल के दौरान हमने पाया कि किसी प्रोग्राम के खुलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। लैपटॉप में दिए गए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के मुताबिक परफॉर्मेंस बढ़िया है। इंटरनेट की स्पीड भी हमें ठीक-ठाक मिली। एक साथ कई सारे ऐप खोलने पर भी लैपटॉप हैंग नहीं हुआ। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी कोई दिक्कत नहीं आई।

    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम

    फैसला

    i-Life ZED BOOK Grin की सबसे खास बात यह है कि यह भारतीय बाजार में विंडोज 10 के साथ मिलने वाला सबसे सस्ता लैपटॉप है। इसके बाद कीमत के मुताबिक परफॉर्मेंस भी बढ़िया है। अगर आप एक छात्र हैं और आपको कुछ हल्के-फुल्के काम के लिए एक नोटबुक चाहिए या फिर आपके पिता जी रिटायर हो गए हैं तो यह लैपटॉप आप खरीद सकते हैं, हालांकि अगर आपको फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने हैं तो यह लैपटॉप आपके लिए नहीं है।

    रिव्यू: विंडोज 10 के साथ मिलने वाले सबसे सस्ते आई-लाईफ जेडबुक लैपटॉप में कितना है दम
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें