Huawei Y9 को गुरुवार को होगा भारत में लांच, यहां जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Jan 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 set to launch in India on 10th January, Know price and specifications
Huawei Y9

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे 10 जनवरी 2018 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019 लांच करने जा रही है। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सुबह 11 बजे होगी। हुवावे वाय9 (2019) की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से होगी। बता दें कि हुवावे वाय9 को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में लांच किया गया था।

    Huawei Y9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei Y9 (2019) में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित EMUI 8.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.5 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में हाईसीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः स्मार्टफोन-स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के इन 7 प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौती

    Huawei Y9 (2019) का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.0 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 4000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के कीमत की जानकारी लांचिंग इवेंट में मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें