स्मार्टफोन-स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के इन 7 प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई कटौती

Xiaomi ने पिछले 1 महीने के भीतर अपने कई सारे प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की है। शाओमी ने एमआई ए2, रेडमी नोट 5 प्रो, स्मार्ट टीवी समेत 7 प्रोडक्ट्स की कीमतें भारत में कम की है। बता दें कि 10 जनवरी को शाओमी भारत में 65 इंच का स्मार्ट टीवी भी लांच कर रही है। खैर आइए जानते हैं शाओमी के उन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जिनकी कीमतों में कटौती हुई है।

Xiaomi Mi A2
इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती हुआ है। अब शाओमी एम आई ए2 को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर आपको 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

Redmi Note 5 Pro
भारत में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की कीमत में भी कमी हुई है। कटौती के बाद रेडमी नोट 5 प्रो को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 13,999 रुपये में मिल रहा है।