Huawei P20 Pro और P20 Lite आज भारत में होंगे लॉन्च, पी20 प्रो में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

हुवावे का तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन हुवावे पी20 प्रो आज यानी 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन के साथ कंपनी हुवावे पी20 लाइट को भी पेश करेगी। वहीं अमेजॉन पर हुवावे के दो नए फोन हुवावे पी20 प्रो और पी20 लाइट को लिस्ट कर दिया गया है। दोनों फोन की बिक्री अमेजॉन से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी।
फोन के फीचर्स की बात करें तो हुवावे P20 लाइट में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.8 इंच की डिस्प्ले, हाइसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज होगी। इसमें रियर पैनल पर 2 कैमरे हैं जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।
Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिए गए 3 कैमरे हैं।
इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।