आईफोन के मेल एप में आया बड़ा बग, इन छह बड़े लोगों के फोन हुए हैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Apr 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone at risk of hacking through email app says zecops
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बग आने की खबर है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आईफोन और आईपैड को हैक कर सकते हैं। इसकी जानकारी सिक्योरिटी फर्म ZecOps ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बग आईफोन के मेल एप में है जिसकी वजह से लाखों यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में है।

    रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस बग की वजह से छह बड़े लोगों का डाटा चोरी भी हुआ है।वहीं एपल के एक प्रवक्ता ने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि आने वाले अपडेट में इस बग को फिक्स करने के लिए सिक्योरिटी पैच दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    ZecOps का कहना है कि उसने इस बग के बारे में एपल को मार्च में बताया था लेकिन कंपनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स किसी आईफोन या आईपैड यूजर को ब्लैंक मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद जैसे ही यूजर्स मैसेज को ओपन करेगा तो मेल एप क्रैश हो जाएगा और रीबूट का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। इसी रीबूट के दौरान हैकर्स आपकी निजी जानकारियों को चोरी कर लेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बग के साथ हैकर्स को कोई मेहनत नहीं करनी पड़ रही है, क्योंकि इस बग के कारण आईफोन को हैक करने के लिए किसी एप या सॉफ्टवेयर को फोन में इंस्टॉल करवाने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर किसी हैकिंग के लिए फोन में मैलवेयर डालने या फिर एप को इंस्टॉल करने की जरूरत होती है।

    ZecOps का दावा है कि इस बग का फायदा उठाकर अमेरिका की फॉर्च्यून 500 कंरनी के लोगों को निशाना बनाया गया है जिनमें जापान की टेलीकॉम कंपनी का एक कर्मचारी, यूरोप का एक पत्रकार और सऊदी अरब व इस्रायल के दो लोग शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें