Huawei का शानदार MatePad टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगी 7,250mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
huawei matepad tablet launched know price and specifications in hindi
huawei matepad - फोटो : RegardNews / twitter

    तमाम लीक्स के बाद आखिरकार चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपने लेटेस्ट मेटपैड (Huawei MatePad) टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट मेटपैड प्रो का बजट वर्जन है। यूजर्स को इस लेटेस्ट टैबलेट में 10.4 इंच की स्क्रीन, दमदार बैटरी और प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक हुवावे मेटपैड की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।

    Huawei MatePad की कीमत

    कंपनी ने इस टैबलेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बाजार में उतारा है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 20,390 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 23,610 रुपये) है। इन दोनों वेरिएंट में यूजर्स को वाई-फाई का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 26,830 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इसमें LTE का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, हुवावे मेटपैड टैबलेट की बिक्री 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: NAMASTE नाम से सरकार ने लॉन्च नहीं किया है कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप, जानें सच्चाई

    Huawei MatePad की स्पेसिफिकेशन

    हुवावे मेटपैड टैबलेट में 10.4 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो 2के रिजॉल्यूशन पर काम करता है। इसके साथ ही इस टैबलेट में किरिन 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टैबलेट में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.1 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस टैबलेट के बैक और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei MatePad के अन्य फीचर्स

    हुवावे ने इस टैबलेट में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 7,250 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा इस टैबलेट में एम-पेंसिल का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिहाज से इस टैबलेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें